IBEX NEWS.शिमला।
शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की क्षेत्र में करीब डेढ़ से तीन इंच ताजा हिमपात हुआ है।
हिमाचल की राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में शुक्रवार तड़के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जाखू की पहाड़ी सफेद हो गई है। शहर में हल्की बारिश का दौर जारी है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में वीरवार रात से बर्फबारी जारी है। ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही बंद कर हो गई है। बर्फबारी से फिसलन बढ़ने से छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है।


वाहनों के चलने के लिए सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। इसे देखते हुए ऊपरी शिमला के लिए फिलहाल बस सेवा बंद कर दी गई है।

चंबा और किन्नौर में भी ताजा हिमपात के बाद कई सड़कें बन्द हो गयी है। कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है।
