देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में केंद्र सरकार के 8 साला जश्न में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा के नेताओं ने खूब गर्मजोशी से अभिनंदन किया।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश बीजेपी प्रभारी और अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनता ने भी पीएम मोदी को पलकों पर बैठाया। मोदी की जय जयकार के नारों से पहाड़ों की रानी गूंज उठी।फूल बरसाकर रोड शो में जनता ने पूरे जोश से प्यार बरसाया। वहीं जमकर लोगो ने वीडियो और उनके साथ बिताए पलों को एफबी,ट्विटर, कू एप अकाउंट पर शेयर करने का मौका नहीं छोड़ा। दिनभर फेसबुक और व्हट्सएप स्टेटस मोदी के चाहने वालों के बदलते रहे।लोगो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।पूरे देशभर में मुख्यमंत्रियों की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल स्क्रीन पर देखते ही ऐसा आभास दिख रहा था। शिमला में उनकी डेढ़ घंटे की मौजूदगी लोगो को उत्साहित कर रही थी। उनके शिमला दौरे को लेकर बोलती ये तस्वीरें इस बात की खूब गवाही दे रही है। पूरा रिज ही नहीं सड़कें लोगो से सटी रही।उनकी झलक पाने को लोग उतावले दिखे।










