IBEX NEWS,शिमला।
नगर निगम शिमला के पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब 12 बजे होगा मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मौजूदा समय में सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण ख़त्म हुआ है ।कांग्रेस शासित शिमला नगर निगम का महापौर और उप महापौर कौन होगा, इसकी घोषणा बारह बजे होगी। नगर निगम के नए पार्षदों की शपथ के साथ ही आज शहर को नया महापौर और उप महापौर भी मिल जाएगा।

इससे पहले मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय करने के लिए रविवार शाम पार्टी ने ओकओवर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई थी।
शाम 5:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में एक एक करके पार्षदों की राय ली गई।
नगर निगम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तजिंद्र पाल सिंह बिटटू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्री रोहित ठाकुर और हर्षवर्धन चौहान की पांच सदस्यीय कमेटी ने वार्ड वाइज पार्षदों की राय पूछी। सबसे पहले कैथू वार्ड की पार्षद कांता सुयाल की राय ली गई।
करीब डेढ़ घंटे तक बारी बारी सभी 24 पार्षदों की राय ली गई। बैठक में शिमला नगर निगम की परिधि में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के विधायक शामिल नहीं किए गए थे।

सुरेंद्र का मेयर बनना लगभग तय।
बॉक्स
मेयर के पद पर छोटा शिमला पार्षद सुरेंद्र चौहान का इस हॉट सीट पर ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।