कहा, करनाल शहर की ट्रैफिक को बाईपास करेगा और जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा तक जाने वाले यात्रियों के लिए एक आसान और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा।
व्यापार, पर्यटन उद्योग और कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।
IBEX NEWS,शिमला।
राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से हरियाणा को प्रगति की दिशा में आगे ले जाते हुए आज करनाल में 1690 करोड़ रुपए की लागत से करनाल ग्रीनफ़ील्ड 6-लेन रिंग रोड का शिलान्यास किया गया। अपने ट्वीट के ज़रिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने जानकारी दी है कि

35 किमी लंबाई का करनाल रिंग रोड केवल एक मार्ग नही बल्कि आने वाले समय में यह इस क्षेत्र के विकास और समृद्धि की जीवनरेखा बनेगा।

यह करनाल शहर की ट्रैफिक को बाईपास करेगा और जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा तक जाने वाले यात्रियों के लिए एक आसान और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा, जिससे इस क्षेत्र में प्रदूषण और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन उद्योग और कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।

करनाल रिंग रोड इस क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम देगा, जिससे यहा उद्योग और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन होगा। आने वाले समय में यह रिंग रोड ना सिर्फ करनाल बल्कि हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री के कार्यकुशल नेतृत्व में राजमार्गों के निर्माण से हरियाणा को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए हम कटिबद्ध है।