IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के ज़िला ऊना शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए VVIP को जेब अपनी ढीली करनी होगी। मंदिर ट्रस्ट ने सुगम दर्शन प्रणाली विकसित करते हुए अब VVIP को माता के दर्शन के लिए अलग लाइन में खड़ा किया जाएगा।VVIP श्रद्धालुओं से शुल्क लिया जाएगा।VVIP को 1100 रुपए की पर्ची कटानी होगी, जिसमें 5 श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भर सकेंगे। दूसरी कैटेगरी में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को एक अटेंडेंट के साथ 50 रुपए देने होंगे। तीसरी श्रेणी में दिव्यांगों को भी एक अटेंडेंट के साथ 50 रुपए देने होंगे। वहीं आम श्रद्धालु पहले की तरह मुफ्त में दर्शन कर सकेंगे
WhatsApp Group
Join Now