IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला शिमला के DAV महाविद्यालय कोटखाई की NSS ईकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में अरुण शर्मा तहसीलदार कोटखाई, ग़ुमान सिंह ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता कोटखाई ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।



मख्यातिथि एवं डी ए वी महाविद्यालय के कार्यकारणी प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार जिस्टु द्वारा इस शिविर में पौधा रोपण किया गया तथा स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया। स्वयंसेवकों ने शिविर में देवदार कैन्थ, दाइ इत्यादि 100 पौधों का पौधा रोपण किया।

तत्पश्चात NSS यूनिट द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमे अरुणा वर्मा, अध्यक्ष चेतना सोसाइटी कोटखाई, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है, ने मुख्य वक्ता के रूप में भूमिका निभाई।

अरुणा वर्मा ने पर्यावरण परिवर्तन के कारण हो रही आपदाओं से परिचित करवाया। उन्होंने बच्चों को सामाजिक सुरक्षा के बारे में बताया और इसमें सुधार करने के लिए बच्चों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। पंचायत स्तर एवं नगर परिषद पर कुड़े-कचरे का पूरा प्रबंध होना चाहिए।

अंत में एन. एस. एस स्वयं सेवकों को समाज के प्रति जागरुकता एवं कर्तव्यों को लेकर शपथ करवाई गई।
एन एस एस अधिकारी डॉ. रोशन लाल वशिष्ट द्वारा मुख्यातिथि का धन्यवाद किया गया।- इसके बाद ओरिएंटेशन प्रोग्राम ( दिशा निर्देश) आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्रों को विभिन्न छात्रवृत्तियों के संदर्भ में अवगत करवाया गया और साथ ही विनोद गुप्ता लाईब्रेरियन द्वारा लाइब्रेरी में दी जाने वाली सुविधा के बारे में अवगत करवाया।
इसके साथ आशीष चौहान कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा बच्चों को महाविद्यालय वेबसाइट पर फीस भरने व साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रर आई डी (ID) पासवर्ड (Pasword) के बारे में बताया। अंत में बच्चों को जलपान करवाया गया।