IBEX NEWS,शिमला।
शिमला के जाखू में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रावण दहन किया। CM ने रिमोर्ट का बजट दबाकर 50 फीट ऊंचे रावण तथा कुंभकर्ण व मेघनाथ के 40-40 फीट ऊंचे पुतले को आग लगाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।


मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी। दशहरा पर्व को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। शिमला में भी लोग जगह-जगह बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को शानदार ढंग से मनाया गया। रावण दहन को देखने के लिए जाखू में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।