IBEX NEWS,शिमला।
की मंडी लोकसभा सीट से BJP कैंडिडेट अभिनेत्री कंगना रनोट को लाहौल-स्पीति में काले झंडे दिखाए गए। लोगों ने उनका रास्ता रोका। स्थानीय लोगों ने कंगना गो-बैक और कंगना रनोट नहीं चलेगी के नारे लगाए। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विरोध होता रहा।


घटना पर भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस जगह BJP की जनसभा के लिए इजाजत मिली थी, उसी जगह पर कांग्रेस ने भी अपनी जनसभा के लिए इजाजत मांगी थी। इस घटना में एक BJP कार्यकर्ता का पैर टूट गया है। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यकर्ताओं पर पथराव भी किया है।जानकारी के अनुसार, सोमवार को लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के काजा में कंगना की चुनावी जनसभा थी। कंगना ने इस जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह जब लौट रही थीं, तभी उनके काफिले को रास्ते में लोगों ने घेर लिया।


इस दौरान बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता भी मौजूद थे। काफी देर तक BJP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई।इस बीच लोग उन्हें काले झंडे दिखाते रहे। साथ ही वह नारे लगा रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने लोगों को साइड में किया और काफिले को निकाला।

पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के जाने के बाद देवभूमि के मंदिरों की सफाई करने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह ने ऐसा कहकर भाजपा प्रत्याशी कंगना के लिए बहुत ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। चुनाव के दौर किसी महिला के ऊपर इस तरह की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के साथ धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाता है। इस तरह की बातें कर विक्रमादित्य सिंह धार्मिक भावनाओं को भड़काने की भी काम कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग से कंगना के उपर की गई इस व्यक्तिगत टिप्पणी पर विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ कार्यकाई की मांग उठाई है।इस मौके पर जयराम ने स्पीति के काजा में उनके व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के साथ पेश आई घटना को कंाग्रेस पार्टी की साजिश करार दिया। उन्होंने संबधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। नेता प्रतिपक्ष का कहा कि इस घटना भी भनक भाजपा को पहले से थी। चुनावों में अधिकारियों की लापरवाही से देवभूमि में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। भागकर उन्हें अपनी जान बचानी पड़ी और अभी तक इस घटना की शिकायत तक दर्ज तक नहीं की गई है। उन्होंने इस घटना की वीडियो फुटेज के साथ उनके साथ हुए बर्ताव की शिकायत चुनाव आयोग को भी भेज दी है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा कंगना को आफत की पुड़िया कहने पर भी जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जयराम ने कांग्रेस नेताओं पर बरसते हुए कहा कि वे भी उनपर पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर सकते हैं। सीएम रहते हुए कांग्रेस के सभी नेताओं के राज उनके दिल में दफन है और अगर उन्हें खोल दिया तो इन नेताओं के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। अभी तक उन्होंने संयम रखा है, अगर कांग्रेसी ज्यादा बोलेंगे तो उनके राज जरूर खुलेंगे।
