उपचुनावों में चुने गए छह विधायकों ने प्रदेश विधानसभा परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला

हिमाचल विधानसभा के हुए उपचुनावों में चुने गए छह विधायकों को बुधवार को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस से गगरेट से राकेश कालिया, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और सुजानपुर से कैप्टन रंजीत राणा कांग्रेस के विधायको ने शपथ ली। बीजेपी से धर्मशाला से सुधीर शर्मा और बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल ने भी शपथ ली। विवेक शर्मा, अनुराधा राणा और कैप्टन रंजीत राणा को पहली मर्तबा प्रदेश विधानसभा के लिए चयनित हुए है।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक व अन्य गणमान्य मौजूद रहे हैं।