स्वास्थ मंत्री के OSD संजय शर्मा की हार्ट अटैक से मौत ।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के OSD संजय शर्मा को अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिससे उनकी मृत्यु हो गई।


स्वास्थ्य मंत्री के OSD संजय शर्मा का इतवार देर शाम शूलिनी मेले से जाते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया। कर्मठ और समर्पित संजय शर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज सांय जब वह सोलन के सुप्रसिद्ध माता शुलिनी मंदिर से स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ वापिस लौट रहे थे तो उन्हें छाती में तेज दर्द और घबराहट हुई। इस पर तत्काल उन्हें सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक वह प्राण त्याग चुके थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके निधन की खबर सुनकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कर्नल शांडिल सोलन अस्पताल पहुंचे। संजय शर्मा के निधन से प्रदेश के पावर सर्किल, कांग्रेस, और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

वह काफी वर्षो से कर्नल शांडिल के साथ कार्यरत रहे।नरम स्वभाव एवं मृदु भाषी संजय शर्मा सिरमौर जिला के नारग से संबंध रखते थे।

संजय शर्मा के अकस्मात दुनिया से चले जाने पर हर कोई हैरान है। हर कोई उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now