कैथलीघाट-ढली फोरलेन के निर्माण कार्य सभी प्रभावित पंचायतों के विवाद सुलझने के बाद ही आगे बढ़ाया जाए: अनिरुद्ध सिंह।

Listen to this article

सचिवालय ने आयोजित बैठक में लिया निर्णय, बुधवार को प्रभावित पंचायतों (पुजारली, मल्याणा, चमयाना, ढली) का निरीक्षण कर हालत का जायज़ा लिया जाएगा।

फ़ेसबुक पेज पर पंचायतीराज मंत्री ने दी जानकारी, बीते कल जताया था रोष की इस परियोजना में ठेकेदार बिना सोचे समझे कहीं भी कर रहें हैं डंपिंग लोग परेशान।

IBEX NEWS,शिमला।

कैथलीघाट-ढली फोरलेन के निर्माण कार्य सभी प्रभावित पंचायतों के विवाद सुलझने के बाद ही आगे बढ़ाया जाए।हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की आज सचिवालय में कैथलीघाट-ढली फोरलेन के निर्माण कार्य से प्रभावित हो रहे ग्रामीणों, शिमला के जिलाधीश, निर्माण कर रही कंपनी, एन.एच.आई, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग व वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक कर इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की गई।

फ़ेसबुक पेज पर पंचायतीराज मंत्री ने जानकारी दी है।बीते कल उन्होंने इस परियोजना में ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर उँगली उठाई थी कि सोचे समझे कहीं भी ठेकेदार डंपिंग कर रहें हैं और इससे स्थानीय लोग परेशान है उनके खेत और पेयजल योजनाएँ प्रभावित हो रही हैं। आज सचिवालय में मामले पर बैठक हुई है।इस बैठक में यह निर्णय किया गया कि प्रभावित पंचायतों (पुजारली, मल्याणा, चमयाना, ढली) का बुधवार को निरीक्षण कर हालत का जायज़ा लिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फोरलेन का काम सभी प्रभावित पंचायतों के विवाद सुलझने के बाद ही आगे बढ़ाया जाए।