शाबाश प्रदेश पुलिस:ठियोग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के सरगना को गिरफ्तार किया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला में एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।ठियोग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा यह सरगना नेपाल का मूल निवासी है और शिमला के नारकंडा में रहकर तस्करी को अंजाम दे रहा था। इसकी पहचान रवि गिरी (41) के तौर पर हुई है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि अभियुक्त के बैंक खातों से पिछले करीब दो सालों से 3.40 करोड़ का वित्तीय लेन-देन हुआ है। पुलिस ने आरोपी की सभी अवैध चल-अचल संपति व बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित का शिमला में अपना कारोबार था। अपने कारोबार की आड़ में वह अफीम की तस्करी को भी अंजाम दे रहा था। ठियोग पुलिस पिछले दिनों अफीम बरामदगी के एक मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए रवि गिरी तक पहुंची।ठियोग पुलिस ने एक हफ्ता पहले ठियोग इलाके में डेढ़ किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए ठियोग पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज, तकनीकी इनपुट व ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। ठियोग के एसएचओ की निगरानी और सब इंस्पेक्टर अंकुश की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों की टीम को सरगना रवि गिरी के बारे में अहम जानकारियां मिलीं और अभियुक्त को नारकंडा से ~गिरफ्तार~ कर लिया गया। फिलहाल पुलिसने अरीपी को गिरफ्तार कर अगले और पिछले लिंक की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक जांच में अफीम तस्करी के संचालन के तार नेपाल से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है। ठियोग पुलिस ने सरगना रवि गिरी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और देर रात उसे गिरफ्त में ले लिया।ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि अभियुक्त रवि गिरी अफीम का किंगपिन है। उसके खातों से 3 करोड़ 40 लाख का लेनदेन हुआ है।

WhatsApp Group Join Now