मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से लौटते ही हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से लौटते ही हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। सरकार ने इसकी सूची तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली से लौटने पर इस पर विचार-विमर्श होना है। तीन साल से एक ही जगह पर डटे अफसर इधर से उधर होने हैं। इसके लिए अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आईएएस, एचएएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ही नहीं बल्कि कई जिलों के एसडीएम, डीएसपी स्तर के अधिकारियों के बारे में भी जानकारी तलब की गई है। विभागाध्यक्षों से भी विभिन्न स्तरों पर लंबे वक्त से तैनात अधिकारियों की सूची मांगी गई है।

WhatsApp Group Join Now