Breaking news: स्पीति की पिन घाटी में बादल फटा, बाढ़ की चपेट में आई महिला।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

स्पीति की पिन घाटी में बादल फटने से एक महिला पानी में बह गई है। लगभग 5 बजे पिन वैली के सगनम गांव में बस स्टैंड के ऊपर बादल फटने से बाढ़ आ गई।

अचानक आई बाढ़ से सगनम गांव में एक महिला व एक गाड़ी बाढ़ की चपेट में आ गई। महिला की पहचान हिसे जंगमो पत्नी पदमा दोरजे गांव सगनम के रूप में हुई है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन की अगुवाई में एसडीएम, नायब तहसीलदार और भातिसीपु बल 17वीं वाहिनी की एक टुकड़ी, पुलिस की एक टुकड़ी और एक एम्बुलैंस बचाव कार्य हेतु सगनम के लिए रवाना हो गए हैं। एक स्थानीय जेसीबी को मौके पर लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ आज शाम करीब पांच बजे पिन वैली के महाल का, फुकचुंग , सगनम टैक्पो , सगनम गांव के बस स्टैंड के उपर बादल फटने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसमें अभी तक सगनम गांव में एक गाड़ी का मलबे में दबने तथा एक महिला की बाढ़ में बहने की दुखद जानकारी प्राप्त हुई। अतिरिक्त उपायुक्त की अगुवाई में उपमण्डल अधिकारी नागरिक, नायब तहसीलदार और भा.ती.सी.पु.बल 17वी वाहिनी की एक टुकड़ी, पुलिस की एक टुकड़ी और एक एम्बुलेंस बचाव कार्य हेतु सगनम के लिए रवाना हो गई है। एक स्थानीय JCB को मोके पर लगाया गया है।
मृतक महिला का शव, नाम- येशे जांगमो पत्नी पद्मा दोरजे, उम्र- 55, बचाव दल द्वारा बरामद कर लिया गया है। तथा PWD द्वारा सड़क भी साफ कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now