हिमाचल दुखद:मणिमहेश यात्रा पर जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 1 व्यक्ति की मौत और 3 घायल।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में पठानकोट-भरमौर NH मार्ग पर गांव तलगूट के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार में चार लोग सवार थे , जिनमें से एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि तीन गंभीर घायल है। 

सभी घायलों को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया है। ये सभी लोग मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे।जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की कार (पीबी 37- जे-1938) गांव तलगूट को पास खाई में गिर गई। कार में कुल चार लोग सवार थे और मणिमहेश यात्रा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवको कब्जे में लेकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत डलहौजी नागरिक अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now