कहा ,सीएम के कुशल नेतृत्व में हिमाचल सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित होने के साथ-साथ प्रदेश के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में आत्मनिर्भरता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री की संघर्ष यात्रा आम जन के लिए प्रेरणास्त्रोत।
IBEX NEWS ,शिमला।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के प्रवास के पहले दिन जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत पौण्डा के काचे गांव में 62 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले विष्णु नारायण सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 36 लाख 35 हजार रुपये की राशि से निर्मित पेयजल योजना काचे-कंगोस के स्त्रोत-विस्तार का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान उन्होंने काचे तथा विकासनगर गांव के आम जनमानस की समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित होने के साथ-साथ प्रदेश के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में आत्मनिर्भरता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री की संघर्ष यात्रा आम जन के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
बागवानी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियिम-2006 के तहत जनजातीय जिला किन्नौर में निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा इस दिशा में स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सूचना का अधिकार अधिनियम- 2005, मनरेगा अधिनियम-2005 एवं नौ-तोड़ अधिनियम-1968 भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार की देन है जिससे वंचित वर्गों को सशक्त बनाया गया है।


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने जनजातीय समुदाय के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल रहा है तथा ग्रामीण अधोसंरचना को बल मिला है।

जनजातीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, मशीनरी ऑप्रेटर एवं मजदूरों की नाथपा एवं निगुलसरी स्लाईडिंग प्वांइट में युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए हौंसला अफजाही की तथा जिला प्रशासन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इसके उपरान्त राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत बरी के श्री नारायण मंदिर में प्रवेश द्वार एवं बैठक स्थल का आम लोगों की सहूलियत के लिए लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने बौद्ध मंदिर के सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।
इस दौरान राजस्व मंत्री ने नाग देवता मंदिर बरी के सामुदायिक भवन तथा जल शक्ति विभाग द्वारा बनाए जा रहे फिल्टर टैंक का शिलान्यास किया। इसके उपरान्त उन्होंने पौण्डा के लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा सभी उचित मांगो को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव तारा मुय्यान, खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, खण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, खण्ड विकास अधिकारी निचार प्यारे लाल, पुलिस उप-अधीक्षक राजकुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी, स्थानीय पंचायत के प्रधान अमिताभ नेगी, बरी ग्राम पंचायत प्रधान छुनित डोलमा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


