Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (2007 बैच) के अधिकारी राजीव कुमार-।। को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में री-डेजिगनेट किया है। 

अतिरिक्त से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने राजीव कुमार, तीन एचएएस अधिकारियों के पद अपग्रेड।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव राजीव कुमार को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव का दर्जा दिया गया है। एचएएस कैडर में 17 वर्ष की सेवाएं पूरी होने पर राजीव के पद को अपग्रेड किया गया है। 

प्रदेश सरकार ने तीन एचएएस अधिकारियों के पद अपग्रेड कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव राजीव कुमार को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव का दर्जा दिया गया है। राजीव कुमार के पास मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क का कार्यभार भी है।

अरविंद पराशर को मिली पदोन्नति
प्रदेश सरकार ने अरविंद कुमार पराशर को डिप्टी कमांडेंट नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदोन्नत किया है। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।


वह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा, राजीव कुमार-।। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक, हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम के महाप्रबंधक और सूचना एंव जनसंपर्क विभाग के निदेशक का पदभार भी संभाल रहे हैं। 

WhatsApp Group Join Now