HRTC मेहरबान:बिना यात्री 5 kg तक सामान भेजने का एक चौथाई, 20 किलो तक लगेगा आधा टिकट।अधिसूचित लगेज पॉलिसी के क्लोज नंबर 26 में संशोधन कर किराए में कटौती।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में बिना यात्री सामान भेजने पर अब प्रदेश के लोगों को कम किराया देना होगा। परिवहन निगम ने 6 नवंबर 2023 को अधिसूचित लगेज पॉलिसी के क्लोज नंबर 26 में संशोधन कर किराए में कटौती की है। निगम की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के तहत अब एचआरटीसी बसों में बिना यात्री 5 किलो तक सामान भेजने के लिए एक चौथाई किराया चुकाना होगा, 6 किलो से 20 किलो तक सामान भेजने के लिए आधा किराया वसूला जाएगा।21 किलो से 40 किलो तक सामान भेजने के लिए एक यात्री का पूरा किराया लगेगा, जबकि 41 किलो से 80 किलो तक सामान भेजना पर दो यात्रियों का किराया चुकाना होगा। नवंबर 2023 की अधिसूचना में बिना यात्री 40 किलो तक सामान भेजने पर एक यात्री का पूरा किराया वसूलने की व्यवस्था थी, जिसके कारण यदि कोई यात्री आधा किलो या एक किलो सामान भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजता था तो उसे एक यात्री का पूरा किराया चुकाना पड़ता था। मौजूदा संशोधन के बाद अब कम सामान भेजने पर पूरा किराया नहीं चुकाना होगा।

WhatsApp Group Join Now