अब 11 ब्लॉक अध्यक्षों का ऐलान होना बाकी है। वहीं शाम मन्हास को ऊना जिला का अध्यक्ष लगाया गया है।
IBEX NEWS ,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने आज 19 मंडल अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा हिमाचल प्रदेश के आज 19 मण्डलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित हो गए हैं। कुल 171 मण्डलों में से अब तक 160 मण्डलों में अध्यक्षों की तैनाती हो चुकी है। शेष मण्डल अध्यक्षों की नियुक्तियां भी आने वाले दिनो में हो जाएगी।अब 11 ब्लॉक अध्यक्षों का ऐलान होना बाकी है। वहीं शाम मन्हास को ऊना जिला का अध्यक्ष लगाया गया है।


ऊना जिला के जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास होंगे, यह सूचना संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी।
आज सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए मण्डल अध्यक्षो में मेल से शाम लाल, पंचरूखी से श्रीमती ऊषा राणा, आलमपुर से हनुमंत प्रसाद शर्मा, बैजनाथ अप्पर सुरेन्द्र कपूर, बैजनाथ लोअर सुरेन्द्र राणा, धारकंडी अशोक वशिष्ठ, कुल्लू सदर श्रवण ठाकुर, हरोली खास श्रीमती अनीता जसवाल, हरोली बीत से अशोक छेत्रा, रोहडू विजय मेहता, छोहारा श्रीमती आशा खाची, सदवां राहुल कालिया, भडवार अनूप राणा, जसूर सुशील चौधरी, ज्वाली डॉ राजिन्द्र सिंह, कोटला से रणजीत सिंह, नगरोटा सूरियां धीरज अत्री, दून से मान सिंह और राजगढ़ से सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष बने।
यह जानकारी संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई।