पानी मांगकर घर में घुसा युवक, मारपीट कर वारदात की, घर पर थी अकेली।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है।
उपमंडल अंब के मुबारिकपुर क्षेत्र में 73 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ रेप किया गया। आरोपी युवक महिला का परिचित था, जो रात के समय पानी पीने के बहाने उसके घर में घुसा। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है । घटना के बाद आरोपी फरार है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुबारिकपुर निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि बीती रात उनकी ही पहचान का एक 30 साल का युवक घर में आया और पानी की मांग की। पानी-पीने के बाद जैसे ही महिला पीछे की तरफ हटी तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला का मोबाइल अपने साथ ले गया और बाहर से घर का दरवाजा भी बंद कर गया।सुबह जब महिला के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तब पड़ोसियों ने दरवाजा खोला और गांव के उप प्रधान को सूचित किया। उप प्रधान तुरंत महिला को सिविल अस्पताल अंब ले गए। पीड़िता के पति का काफी समय पहले देहांत हो चुका है और दोनों बेटियां विवाहित हैं। वह अकेली रहती थी। उपप्रधान महिला को सिविल अस्पताल अंब ले गए । महिला के पति का देहांत हो चुका है। अस्पताल में डॉक्टर ने पुलिस थाना अंब में मारपीट का मामला आने की जानकारी दी। जबकि, महिला का मेडिकल करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
पुलिस को अस्पताल से महिला के साथ मारपीट होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।