Himachal Congress Politics: राजीव शुक्ला को हटाया, फिर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनी रजनी पाटिल

Listen to this article


2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें दूसरी बार यह अहम जिम्मेदारी सौंपी


रजनी पाटिल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस और यहाँ के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो साल तक काम किया है और ऐसे में उन्हें यहां पर कांग्रेस की सियासत का तुजुर्बा है।हालांकि, संगठन चुनाव के अलावा, पंचायत चुनाव और कुछ नगर निगम चुनाव में उन्हें चुनौती मिलेगी।

IBEX NEWS,शिमला ।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने रजनी पाटिल को हिमाचल कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया है। इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देर रात आदेश जारी कर दिए है।हिमाचल के साथ साथ कांग्रेस ने 14 राज्यों में प्रभारी और 2 को महासचिव बनाया है। रजनी पाटिल को हिमाचल के साथ छत्तीसगढ़ का भी प्रभारी बनाया गया है। वह दो राज्यों की जिम्मेदारी संभालेगी।

रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी है। 22 मई 2018 को उन्हें हिमाचल कांग्रेस का पहली बार प्रभारी लगाया गया था। सितंबर 2020 में उन्हें हटाकर राजीव शुक्ला को हिमाचल का प्रभारी बनाया गया है।हिमाचल में कांग्रेस का संगठन तीन महीने से अधिक समय से भंग है। ऐसे समय में रजनी पाटिल को यह दायित्व मिला है। जाहिर है कि नए संगठन बनाने में उनका रोल महत्वपूर्ण रहने वाला है।रजनी पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। वह राज्यसभा में सांसद है। रजनी पाटिल हिमाचल में अब राजीव शुक्ला का स्थान लेंगी। चार साल से भी अधिक समय से कांग्रेस हाईकमान ने राजीव शुक्ला को हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी बना रखा था।कांग्रेस हाईकमान ने साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें दूसरी बार यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।रजनी पाटिल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस और यहाँ के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो साल तक काम किया है और ऐसे में उन्हें यहां पर कांग्रेस की सियासत का तुजुर्बा है. हालांकि, संगठन चुनाव के अलावा, पंचायत चुनाव और कुछ नगर निगम चुनाव में उन्हें चुनौती मिलेगी.

रजनी पाटिल को दूसरी बार हिमाचल का प्रभार मिला है और इससे पहले वह मई 2018 से 11 सितंबर 2020 तक हिमाचर प्रभारी रही थी।उस समय मौजदा विधायक कुलदीप राठौर प्रदेश प्रदे के अध्यक्ष थे। बाद में  राजीव शुक्ला को साल 2020 में हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। माना जा रहा है कि पार्टी में गुटबाजी पर अंकुश लगाने के लिए ही उन्हें कमान दी गई है, क्योंकि वह पहले भी हिमाचल प्रभारी रही हैं और उस दौरान उन्होंने अच्छा काम किया था।


उनकी नियुक्ति पर सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की पूर्व में भी प्रभारी रहीं, राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल जी को पुनः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।आपकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, राजीव शुक्ला जी को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं

WhatsApp Group Join Now