हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश संगठन को लेकर नई दिल्ली में सीएम , उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक ।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला ।


हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश संगठन को लेकर रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कमेटी के गठन को लेकर मंथन किया ।बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की अंतिम सूची फाइनल कर हाईकमान को दी गई है और इसके साथ ही निगम बोर्डों में पदाधिकारियों की तैनाती को लेकर भी चर्चा हुई है। संगठन को लेकर पर्यवेक्षकों ने पहले ही हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। वहीं, शिमला में बैठक में रजनी पाटिल ने संगठन के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठकर फीडबैक लिया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भी सुझाव दिए गए थे। इसको आधार मानते हुए पदाधिकारियों की तैनाती को लेकर नाम लिस्ट बनाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे की मंजूरी के बाद ही इसे जारी किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी हाइकमान मिशन-2027 और इस साल दिसंबर में होने वाले पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर नियुक्ति करेगा। पार्टी में संगठनात्मक ढांचा बदलने की प्रक्रिया भी चली हुई है।नई व्यवस्था में 17 जिला, संगठनात्मक जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संख्या 140 करने की तैयारी है। इसको लेकर भी तीनों की राय जानी गई है।

WhatsApp Group Join Now