आज शिमला में कैंडल मार्च करेंगे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता।देंगे जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि।

Listen to this article


IBEX NEWS,शिमला ।jम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस नेता आज शिमला में कैंडल मार्च निकालेंगे। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल, कांग्रेस विधायक, शिमला के मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद और पार्टी वर्कर भाग लेंगे।
कैंडल मार्च शाम 6.30 बजे नाज शेरे-ए-पंजाब से शुरू होकर रिज तक निकाला जाएगा। रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न होगा। यहां पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।