फील्ड में मिली नई तैनाती; विकास खंडों से हटाकर राजस्व विभागों में दी गई बड़ी जिम्मेदारी
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 9 जून
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 2024 बैच के प्रोबेशनर अधिकारियों के तबादला और तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के हस्ताक्षरों से जारी इस आधिकारिक अधिसूचना के तहत इन अधिकारियों को जनहित में तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

इन युवा अधिकारियों को पहले से संभाल रहे असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)-कम-ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के पदों से स्थानांतरित कर अब असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम-तहसीलदार के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती (तबादला सूची):
1. सुश्री हिमानी (HPAS 2024): असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)-कम-बीडीओ, छोहरा (जिला शिमला) से स्थानांतरित कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम–तहसीलदार, प्रागपुर (जिला कांगड़ा) नियुक्त किया गया है।
2. श्री अनुभव तंवर (HPAS 2024): असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)-कम-बीडीओ, चौंतड़ा (जिला मंडी) से स्थानांतरित कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम–तहसीलदार, निहरी (जिला मंडी) लगाया गया है।
3. श्री कार्तिकेय डोगरा (HPAS 2024): असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)-कम-बीडीओ, गोपालपुर एट सरकाघाट (जिला मंडी) से स्थानांतरित कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम–तहसीलदार, नैना देवी जी एट स्वारघाट (जिला बिलासपुर) तैनात किया गया है।
4. श्री करनवीर सिंह (HPAS 2024): असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)-कम-बीडीओ, कुपवी (जिला शिमला) से स्थानांतरित कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम–तहसीलदार, जुब्बल (जिला शिमला) नियुक्त किया गया है।
5. सुश्री नेहा नेगी (HPAS 2024): असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)-कम-बीडीओ, संगड़ाह (जिला सिरमौर) से स्थानांतरित कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम–तहसीलदार, निचार एट भाबा नगर (जिला किन्नौर) लगाया गया है।
6. श्री योगेश कुमार (HPAS 2024): असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)-कम-बीडीओ, पांगी (जिला चंबा) से स्थानांतरित कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम–तहसीलदार, रामपुर (जिला शिमला) तैनात किया गया है।
राजस्व मामलों को मिलेगी गति
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न सब-डिविजनों और तहसीलों में लंबे समय से लंबित राजस्व से जुड़े मामलों को निपटाने में तेजी आएगी। नवनियुक्त युवा अधिकारियों को फील्ड का व्यापक प्रशासनिक अनुभव देने के उद्देश्य से यह फेरबदल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्मिक विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं।




