हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक गणों संग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खड़गे एवं एआईसीसी महासचिव, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट।कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रही।सभी ने खड़गे के निवास पर उनसे भेंट कर उनका धन्यवाद किया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक गणों संग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खड़गे एवं एआईसीसी महासचिव, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रही।सभी ने खड़गे के निवास पर उनसे भेंट कर उनका धन्यवाद किया।

बताया हा रहा हैं कि उस लंच डिप्लोमेसी में मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूखु ने खड़गे से औपचारिक तौर पर सभी नव निर्वाचित विधायकों को मिलाया ।

ये नाम है कैबिनेट में मंत्रियों के लिये सुर्ख़ियों में।

शिमला जिला से रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप राठौर, कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, चंबा से कुलदीप पठानिया, सोलन से धनीराम शांडिल, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, हमीरपुर से राजेंद्र राणा, संजय रत्न, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर इत्यादि में अधिकतम 9 मंत्रियों का चयन किया जाना है।