IBEX NEWS, शिमला
जनजातीय जिला किन्नौर की बेटी ने जीता कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता में कांस्य पदक।
20 मई, 2022 से 26 मई, 2022 तक कर्नाटक में आयोजित लड़कों व लड़कियों की राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता में किन्नौर जिले की उरनी की श्वेता नेगी ने 54 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश सहित किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि किन्नौर जिला से राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 8 लड़कियां व एक लड़का कर्नाटक गए थे।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने श्वेता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
WhatsApp Group
Join Now