हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है।हिमाचल प्रदेश में ट्राइबल ज़िलों किन्नौर , लाहौल स्पीति, चम्बा के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है।किन्नौर के छितकुल में तड़के सुबह से हल्का हिमपात जारी है।
मौसम विभाग के अलर्ट ने सेब बागवानों और गेंहू उत्पादक किसानों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाई है। प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग चली हुई है। ऐसे में सेब के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी है। इसी तरह गेंहू की कटाई में भी बारिश बाधा उत्पन्न करेगी। IBEXContinue Reading