हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है।हिमाचल प्रदेश में ट्राइबल ज़िलों किन्नौर , लाहौल स्पीति, चम्बा के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है।किन्नौर के छितकुल में तड़के सुबह से हल्का हिमपात जारी है।

Listen to this article


मौसम विभाग के अलर्ट ने सेब बागवानों और गेंहू उत्पादक किसानों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाई है। प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग चली हुई है। ऐसे में सेब के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी है। इसी तरह गेंहू की कटाई में भी बारिश बाधा उत्पन्न करेगी।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है।हिमाचल प्रदेश में ट्राइबल ज़िलों किन्नौर , लाहौल स्पीति, चम्बा के कुछ हिस्सों ताजा में बर्फबारी हुई है।किन्नौर के छितकुल में तड़के सुबह से हल्का हिमपात जारी है।फिलहाल प्रचंड ठंड है और यहां का न्यूनतम पारा माइनस में चला गया है।

शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बीती रात से मौसम खराब हो गया है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के कारण अगले चार दिनों तक पहाड़ों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।चेतावनी भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और तूफान की आशंका को देखते हुए दी है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 से 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार कल और परसों यानि 28 और 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 30 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा। इसके चलते एक मई से मौसम साफ होने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इनमें शिमला, सोलन, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी शामिल है। इससे सेब के साथ साथ दूसरे फल व सब्जियों को भी ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है।स्ट्रांग WD देखते हुए IMD ने छह जिले कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी जिला में कुछेक स्थानों पर 27 से 29 अप्रैल के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल अभी प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 1.8 डिग्री ज्यादा हो गया है।