बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर जड़े आरोप।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसा क्षमतावान नेतृत्व है। यह हमारे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश-दुनिया का नरेन्द्र मोदी पर यह भरोसा उनके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से हैं। उन्होंने देश में आज़ादी के समय से चले आ रहे मुद्दों को हल किया। दशकों की माँग और अपेक्षाएं मोदी के कार्यकाल में पूरी हुई। चाहे पांच सौ साल पुराना राम मंदिर का मुद्दा हो या कश्मीर का मुद्दा, इतनी जटिलताओं के बाद भी वह मुद्दे आज हाल हुए। हम उन शौभाग्यशाली लोगों में हैं जिन्होंने अपनी आँखों से राम मंदिर में राम लाला की प्राण प्रतिष्ठा देखी। बिना अनुच्छेद 370 के कश्मीर देख रहे हैं। हर हिमाक़त पर पाकिस्तान को करारा जवाब देते देख रहे हैं। यह सब आज आपके एक वोट से हो पाया। आपने नरेन्द्र मोदी को मज़बूत किया और उन्होंने हमें, हमारे देश और समाज को। विकास की यह गति आगे भी जारी रहे इसके लिए हिमाचल की सभी सीटों पर हमें कमल खिलाना हैं। यह बातें जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। इस मौक़े पर उनके साथ विधायक केएल ठाकुर, लखविन्द्र राणा समेत तमाम पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। बद्दी में खुलेआम गुण्डा टैक्स वसूला जा रहा है। जिसके कारण उद्योग पलायन कर रहे हैं। स्क्रैप के मामले में जो हाल इस सरकार में है वह पहले कभी नहीं था। उसके लिए एक अलग ही महकमा बना दिया है, जो सरकार के समानांतर काम कर रहा है। उद्योगों को परेशान करने के लिए जिस तरह से अराजकता चल रही है, उससे प्रदेश का  नुक़सान होगा। उद्योग जो हैं, वह चले जाएँगे और नए उद्योग धंधे आयेंगे नहीं। इस तरह की अराजकता से प्रदेश का भला नहीं होने वाला है। सरकार ने सिर्फ़ विकास विरोधी काम को ही तवज्जो दी है। हमने नालागढ़ में एक दिन में 21 स्कूल खोले थे, नई सरकार ने सिर्फ़ संस्थान बंद किए। मुख्यमंत्री कहते हैं कि संस्थान बंद करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। यही कारण है कि प्रदेश में कांग्रेस से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। जिसे कहा जा रहा था वह दूसरे का नाम बताकर अपने कदम पीछे खींच रहा था।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास विरोधी सरकार चल रही है।कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं है। सरकार बचाने के लिए स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित किया। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करके यह सरकार बची है, जो अब ज़्यादा दिन नहीं चलने वाली है। आज मुख्यमंत्री हमारे नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उनके पास अगर तथ्य हैं तो वह जनता के सामने रखें। लेकिन उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं, सिर्फ़ झूठी बातें हैं। सभी नेताओं ने आपराधिक मानहानि का मुक़दमा किया है। कोर्ट ने उनसे जवाब भी माँगा है। उन्हें अब तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। माताओं बहनों को गारंटी दी लेकिन पूरा करने कोई बजाय उन्हें अपमानित किया। नौकरियाँ देने की बात की और सरकार में आते ही एक साल ला वेतन दिए बिना 11 हज़ार लोगों क नौकरियों से निकल दिया। उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी। सुक्खू सरकार ने सब कुछ बंद कर दिया। आपदा के दौरान केंद्र सरकार से भेजे गए पैसे से अपने कार्यकर्ताओं को दिया। कितनों के घर चले गये एक पैसा नहीं मिला। प्रदेश के लोग कांग्रेस की सभी कारगुज़ारियों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।