बुधवार को नई दिल्ली में तय होंगे कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी।

Listen to this article

हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को होगी। प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का शेड्यूल जारी हो गया है।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीटों के टिकट परसो फाइनल हो सकते हैं, जबकि छह सीटों पर विधानसभा उप चुनाव के टिकट को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। टिकट तय करने के परसो यानी वीरवार को दिल्ली केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग होगी। प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का शेड्यूल जारी हो गया है। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर को नादौन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और गुरुवार को बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी 25 अप्रैल को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे।पूर्व में यह मीटिंग बुधवार को बुलाई गई थी। मगर अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कल होने वाली कॉन्क्लेव व को देखते हुए CEC की मीटिंग 25 अप्रैल हो संभावित है। कांग्रेस के कॉन्क्लेव और CEC मीटिंग में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल सुबह कांगड़ा से दिल्ली रवाना होंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल बनाने को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना भी संभावित है। छह विधानसभा उपचुनावों के लिए भी सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जाएंगे। गुरुवार को होने वाली केंद्रीय समिति की बैठक में इन पैनल को रखा जाएगा। धर्मशाला और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री खुद दौरा कर चुके हैं, स्थानीय राजनीति और समीकरणों के आधार पर अब मुख्यमंत्री इन दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी तय करेंगे।

इसके अलावा अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़सर और कुटलैहड़ के प्रत्याशियों को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली है। इन चार सीटों पर मुख्यमंत्री की पसंद से ही प्रत्याशी तय होंगे। गगरेट में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। लाहौल-स्पीति से प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस अभी पसोपेश में है। यहां से भाजपा के पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा को पार्टी प्रत्याशी बनाने का फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। उधर, कांगडा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस सीटिंग विधायकों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। अगर विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने पर एकराय नहीं बनी तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर दांव खेला जाएगा।

26 को डोडरा क्वार, राजगढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 26 अप्रैल को शिमला संसदीय सीट के तहत डोडरा क्वार और राजगढ़ में चुनावी जनसभाएं करना प्रस्तावित है। पार्टी नेताओं ने बताया कि 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली से सीधे जनसभाओं में पहुंचेंगे। उनके साथ शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की पिछली मीटिंग हमीरपुर लोकसभा सीट पर अचानक डिप्टी सीएम की बेटी आस्था अग्निहोत्री का नाम आगे आया था। सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी ने BJP के अनुराग ठाकुर के सामने सशक्त उम्मीदवार उतारने की बात कही थी।इसके बाद आस्था अग्निहोत्री को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई थी। मगर आस्था ने बीते 19 अप्रैल को सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव लड़ने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है, क्योंकि वह अभी अपनी मां सिम्मी अग्निहोत्री के निधन के गम से बाहर निकल रही है।आस्था की न के बाद चर्चा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को चुनाव लड़ाने को लेकर शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी ने BJP के अनुराग ठाकुर के सामने सशक्त उम्मीदवार उतारने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में हाईकमान मुकेश अग्निहोत्री को मैदान में उतार सकता है। हमीरपुर सीट से आस्था और मुकेश अग्निहोत्री यदि चुनाव नहीं लड़ते तो पूर्व विधायक सत्तपाल रायजादा का चुनाव लड़ना लगभग तय है। इनके टिकट पर अंतिम फैसला CEC में होगा।