IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल पुलिस की दो महिला पुलिस अधिकारियों सहित 5 कंपनियां त्रिपुरा चुनाव में संभालेंगी मोर्चा।आईपीएस महिला अधिकारी डॉ. मोनिका भटूँगुरु और SDRF की डीएसपी गुलशन नेगी के सहित पाँच DSP कमान सँभालेंगे।हर कम्पनी कमांडो यानी DSP के पास100 पुरुष पर्सनेल इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक है।CRPF और SSB के जवान इस विशेष चुनावी दल में शामिल है।तीन फ़रवरी को ये टीम चंडीगढ़ से रवाना होगी।

हिमाचल पुलिसउत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले चुनाव में मोर्चा संभालेंगी।भारत आरक्षित वाहिनी की यह 5 कंपनियां 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका के नेतृत्व में हिमाचल से रवाना होंगी।

हिमाचल पुलिस की कार्यकुशलता और पूर्व में किए गए महत्वपूर्ण दायित्व निर्वहन को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्रिपुरा में चुनाव ड्यूटी के लिए हिमाचल पुलिस की आरक्षित वाहिनियों की 5 कंपनियों को नियुक्त किया जा रहा हैं। हिमाचल से पहले भी हिमाचल के जवान मोर्चा संभल चुके है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश पुलिस की आरक्षित वाहिनियों ने समय- समय पर राज्य से बाहर बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रेदश, उत्तराखंड, कर्नाटक व पंजाब आदि राज्यों में चुनाव के दौरान ड्यूटी निभाई है।

त्रिपुरा में 60 सीटों पर मतदान एक ही दिन 16 फरवरी को होने जा रहा है। चुनाव की अधिसूचना 21 जनवरी को जारी हुई है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च 2023 को आ रहे हैं।इस समय त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है।भाजपा को पिछली बार 33 सीटें मिली थी।