ये जन सैलाब दर्शाता है कि हिमाचल में अब बदलाव निश्चित है…प्रतिभा सिंह

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब बदलाव निश्चित है। पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एकजुटता का संदेश देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष एवम सांसद प्रतिभा सिंह ने ये बात कही ।उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में पहुंचकर परिवार के साथ अच्छा अनुभव हो रहा है।

किन्नौर में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत।

किन्नौर में स्वागत अयोजन के दौरान जिला किन्नौर में महिलाओं,कांग्रेस नेताओं,युवा वर्ग की भारी संख्या में मौजूद जनता के सैलाब को देखकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि जोरदार स्वागत के लिए मैं जनजातीय लोगो की ऋणी रहूंगी।

इस मौके पर उनके साथ किन्नौर के विधायक,जगत सिंह नेगी,जिला कांग्रेस प्रभारी कहर सिंह खाची, महासचिव अतुल शर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,जिला अध्यक्ष उमेश नेगी,जिला महिला कांग्रेस सेवा दल,सभी खंड अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य नेताओं ने भाग लिया

Leave a Reply