हिमाचल प्रदेश में बीते दो दशकों के दौरान अप्रैल में दूसरी बार बादल खूब झमाझम बरसे है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर्दियाँ चर्म की और बढ़ रही है न की मई माह की ओर।गर्म ऊनी वस्त्र मई माह तक नहीं उतरे है।17 साल बाद शिमला में 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश हुई।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में बीते 20 वर्षों के दौरान अप्रैल में दूसरी बार बादल झमाझम बरसे। 17 साल बाद शिमला में 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश हुई, जबकि 10 वर्ष में अप्रैल में अधिकतम पारा सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। इस साल एक से 30 अप्रैल तक प्रदेश में सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे पहले वर्ष 2021 में 70 और 2019 में 50 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी। आलम  ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर्दियाँ चर्म की और बढ़ रही है न की मई माह की ओर।गर्म ऊनी वस्त्र मई माह तक नहीं उतरे है


अप्रैल में सभी जिलों में सामान्य से अधिक बरसे बादल-
 हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में इस वर्ष सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बादल बरसे। इस अवधि में 64 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष अप्रैल में 104.1 मिलीमीटर बारिश हुई।  अप्रैल के अधिकांश दिन इस वर्ष ठंडे मौसम में ही बीते।

राजधानी शिमला में इस वर्ष 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 28 डिग्री से ऊपर चला जाता था। इस वर्ष अप्रैल में दर्ज हुआ यह सबसे अधिक पारा रहा।