कुल्लू। पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बचे सीपीएस, सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे।

Listen to this article


IBEX NEWS,शिमला।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तियून सड़क के निर्माण के निरीक्षण के लिए खडिंगचा गांव पहुंचे थे। इस दौरान लगवैली के खडिंगचा के पास अचानक पहाड़ी से पेड़ गिर गया।इसकी चपेट में आने से बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को भी हल्की चोटें आई हैं। इस हादसे में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी और लोग बाच-बाल बच गए।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तियून सड़क के निर्माण के निरीक्षण के लिए खडिंगचा गांव पहुंचे थे। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थी। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र शर्मा गाड़ी से उतर कर पैदल चल रहे थे।
पेड़ गिरने से अधिशाषी अभियंता अपना बचाव करने के लिए सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे तो पेड़ की चपेट में आ गए। इससे उनका बायां हाथ दो जगह से फ्रेक्चर हो गया। पेड़ गिरने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।