ऊना: दोस्त के साथ नहाने के लिए नदी में उतरा था,तैरना नहीं आता था और दोनों तेज बहाव की चपेट में आया मौत।

Listen to this article

दूसरा युवक पानी में बहने से बच गया। उसने घटना की सूचना हरोली पुलिस को दी।

IBEX NEWS, शिमला।

नंगलकलां का अवतार सिंह एक अन्य युवक के साथ बाथू में स्वां नदी में नहाने गया था, लेकिन दोनों को ही तैरना नहीं आता था। नहाते समय अवतार सिंह गहरे पानी की चपेट में आने से नदी में डूब गया, जबकि दूसरा युवक पानी में बहने से बच गया। उसने घटना की सूचना हरोली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर टाहलीवाल पोस्ट के इंचार्ज गुरधियान शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अवतार को तलाशने का अभियान शुरू किया।

अब अवतार सिंह पुत्र मस्तान सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक नंगलकलां का रहने वाला था। स्वां नदी से उसका शव निकालने के लिए पुलिस ने BBMB से गोताखोर बुलाए थे। रविवार सुबह गोताखोरों ने रेसक्यू शुरू किया और कुछ देर में ही अवतार के शव को नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अवतार के शव को रीजनल अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार देरशाम तक पुलिस को शव का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पंजाब के नंगल से BBMB के गोताखोर बुलाए। हरोली के DSP मोहन रावत ने कहा कि स्वां नदी से डेड बॉडी रिकवर कर ली है।