चंबा- जोत मार्ग पर कार में जिंदा जल गया बीएसएफ का जवान।

Listen to this article

कांगड़ा के शख्स की पहचान नूरपुर की पंचायत गैही लगोड़ के निवासी अमन राणा पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है।

IBEX NEWS,शिमला।

प्रदेश के चंबा जिला में जोत नामक स्थान पर बीएसएफ में सेवाएं दे रहा कांगड़ा के शख्स कार में जिंदा जल गया। शख्स की पहचान नूरपुर की पंचायत गैही लगोड़ के निवासी अमन राणा पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। अमन की उम्र लगभग 40 वर्ष लगभग है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है। आग लगने की घटना इतनी भयावह थी कि चालक का पूरी शरीर जल गया है और केवल कंकाल ही बचा है।

अमन का शरीर भी इस कदर जल चुका है कि मात्र अस्थियां ही शेष बची है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी प्राप्त होगी, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जले हुए शव को कब्जे में ले लिया है तथा आगामी जांच जारी है।गैही लगोड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनूप सिंह राणा ने बताया कि अमन राणा बीती शाम को घर से चंबा के लिए अपनी बोलेनो कार (hp38-9306)रवाना हुआ था। यह दर्दनाक हादसा चंबा के जोत से कुछ किमी दूर आधी रात को हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।