अगामी आदेशों तक ज़िला किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा रद्द। ख़राब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ज़िला प्रशासन् ने रोकी यात्रा।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

अगामी आदेशों तक ज़िला किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा रद्द की गई है। ख़राब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ज़िला प्रशासन् ने यात्रा पर विराम लगा दिया है।।हर वर्ष की भांति श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र विश्वप्रसिद्ध किन्नर-कैलाश की यात्रा 01 अगस्त, 2023 से आरंभ होनी तय की गई थी। 15 अगस्त, 2023 तक प्रस्तावित थी। यात्री आॅनलाईन या आफलाईन किसी भी माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है। आफलाईन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है तथा आॅनलाईन पंजीकरण के लिए http://hpkinnaur.nic.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। 
प्रतिदिन यात्रा के लिए कुल 350 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी जिसमें 200 यात्रियों का पंजीकरण आॅनलाईन तथा 150 यात्रियों का पंजीकरण आॅफलाईन माध्यम से रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सा प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा तथा चिकित्सा प्रमाण-पत्र जारी करने की अवधि यात्रा के 15 दिन पूर्व से अधिक न हो।