IBEX NEWS,
शिमला आधुनिक हिमाचल के निर्माता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के 89वें जन्मदिन पर आज जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में उन्हें याद करते हुए भाव पूर्ण श्रदांजलि दी गई।





जिला पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओ सहित आम लोगों ने अपनी नम आंखों से वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश में उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।






प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को यह प्रदेश हमेशा उन्हें याद रखेगा।



इस दौरान अस्पताल में जाकर कांग्रेस के नेताओ व पदाधिकारियों ने अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किये।इसके अतिरिक्त उनके सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
WhatsApp Group
Join Now