हिमाचल के कई क्षेत्रों में अगले छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के कई क्षेत्रों में अगले छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

3 से 6 सितंबर तक कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। शनिवार को राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप भी खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।