हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को एम्स पहुंचे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को एम्स पहुंचे। उपचाराधीन सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री  के स्वास्थ्य के बारे में जाना। गहलोत ने सुखविंद्र सुक्खू सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।मुख्यमंत्री अभी ICU में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी  विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। सीएम से मिलने की किसी को इजाजत नहीं है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। उन्हें गुरुवार तक एम्स नई दिल्ली से छुट्टी मिल सकती है। सोमवार को सीएम का अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी सामान्य आया है। मुख्यमंत्री के पैंक्रियाज से संबंधित रिपोर्ट भी अब सामान्य हैं। पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद पहले IGMC शिमला में दो दिन भर्ती रहे। उसके बाद वह चिकित्सकों की राय लेने के लिए एम्स गए। वहां उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भर्ती है।