Ram Mandir Pran Pratishtha:देवभूमि हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से राम के रंग में रंगा।दिवाली जैसा माहौल रहा,प्रदेशभर में लोगों ने जलाए लाखों दीये, जगमग हुए देवभूमि हिमाचल के सभी शहर ज़िला मुख्यालय।

Listen to this article

IBEX NEWSशिमला।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच रामलला अपने भव्य गर्भगृह में विराजमान हुए।पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की।इसके बाद अयोध्या जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी।वहीं इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्भगृह में पूजा की और उसके बाद आरती की। रामनगरी अयोध्या के साथ ही पूरा देश राममय हो चुका है। इसके साथ ही देवभूमि हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से राम के रंग में रंग गया है। सुबह से जगह-जगह शोभायात्राएं, मंदिरों में भजन-कीर्तन, अखंड पाठ, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। 1800 से ज्यादा मंदिरों व अन्य स्थानों पर भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

22nd January, 2024
Chief Minister pays obeisance at Jakhu Temple
Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu paid obeisance at Shri Hanuman temple Jakhu today. While interacting with media, he said that on the occasion of consecration ceremony in Ayodhya, he offered prayers at Hanuman Ji’s Temple, a devoted follower of Shri Ram. The Chief Minister urged the people of the state to light lamps and embrace the values embodied by Shri Ram. He said that the idol of Shri Ram would be installed in Jakhu temple premises. Principal Advisor to the Chief Minister (Media) Naresh Chauhan, Mayor Municipal Corporation Shimla Surender Chauhan, Deputy Mayor Uma Kaushal, OSD to the Chief Minister Ritesh Kaprate, Chairman APMC, Shimla-Kinnaur Devanand Verma, Deputy Commissioner Aditya Negi and other dignitaries were present on this occasion.
-0-

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने सरकारी आवास ओक ओवर में दीये जलाए। इस मौके पर CM ने कहा कि दीप जलाकर और हनुमान मंदिर जाकर उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की है। जिन लोगों को निमंत्रण मिला था, वह अयोध्या भी गए।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वहाँ भगवान राम व माता सीता तथा महावीर हनुमान की पूजा की। उनका सरकारी आवास भी दीपावली की तरह रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के ईसपुर में भगवान श्रीराम की पूजा की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी राम मंदिर शिमला में जाकर पूजा-अर्चना की।

CM celebrates consecration ceremony of Lord Rama at Oak Over
Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu celebrated the consecration of Shree Ram idol at Ayodhya, Ram Temple by illuminating numerous lamps at his official Residence ‘Oak Over’ today.
The Oak Over was given a festive look with led lights all around adding magnificence to the beauty of the majestic building.
The Chief Minister said that Lord Ram belongs to every one of us and every Indian should celebrate the occasion with great zeal and fervour.
Principal Advisor media to Chief Minister Naresh chauhan, spokesperson AICC Charan Singh Sapra, Mayor Surinder Chauhan, Deputy Mayor, Uma Kaushal, OSD to Chief
minister, Ritesh Kaprate and other dignitaries were also present on the occasion

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर जिला के अवाहदेवी में अपनी कुलदेवी के मंदिर में पूजा की।

राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा विश्व हिंदू के निमंत्रण पर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने अयोध्या गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से हैं और उन्होंने नई दिल्ली में ही पूजा-अर्चना की।

बॉक्स

घर-घर दीये जलाए गए। विश्व हिंदू परिषद, अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने जगह-जगह पर धार्मिक आयोजन किए। शाम को पूरा प्रदेश दीपावली पर्व की तरह जगमग हो गया।जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाए गए। शिमला में मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीये जलाए जलाए गए। रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी हुई है।