तीसरी मंजिल से कूदने का साहस नहीं जुटा पाईं और दम घुटने से शौचालय में जिंदा जली चार महिलाएँ।कपड़े बदन पर चिपके मिले।

Listen to this article

IBEX NEWS ,शिमला।

हिमाचल  के बद्दी झा़ड़माजरी में परफ्यूम फैक्टरी अग्निकांड के बाद शनिवार को चार महिलाओं के शव मिले हैं। शुक्रवार को ये महिला कामगार तीसरी मंजिल में काम कर रही थीं। चारों महिलाएं तीसरी मंजिल से कूदने का साहस नहीं जुटा पाईं और दो महिलाएं एक कोने के शौचालय और दो अन्य दूसरे कोने में बने शौचालय में छिप गईं। बेक़ाबू आग की तपिश व धुएं से बचना नामुमकिन था चारों महिलाओं ने शौचालय में ही दम तोड़ दिया। आग की तपिश से इनके कपड़े भी बदन पर बुरी तरह से चिपके हुए थे। प्रारंभिक जांच में दम घुटने और जलने से इनकी मौत हो हुई है। शौचालय बाहर की ओर से थे। जैसे ही दोनों ओर से शौचालय तोड़े गए तो चार शव मिले। इन सभी चारों शवों को नालागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शवों में कामगारों को कपड़े भी चिपके हुए थे। परिजनों से चार में से तीन की शिनाख्त कर ली है।