BIG BREAKING:हिमाचल प्रदेश के छह बार के सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज पर लगाई जाएगी। यह बात मंत्रिमंडल की बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के छह बार के सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज पर लगाई जाएगी। यह बात कैबिनेट मीटिंग के बाद खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही है। कैबिनेट से पहले सीएम ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जानदेश दिया है। हमारी सरकार हिमाचल के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।जनता के जनादेश पर भाजपा के हमले को हिमाचल की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हम एकजुट होकर हिमाचल में विकास के नये आयाम गढ़ने के लिए काम करते रहेंगे। सुलह का ही नतीजा माना जा रहा है कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की इस माँग को सम्मान दिया है कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित किया जाएगा। हालाँकि वर्तमान में छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा जिला शिमला के कुमारसैन इलाके की सैंज में स्थापित की गई है।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया था।

दीगर हो कि बीते बुधवार सुबह मंत्री पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के वक़्त नाराजगी जताते हुए कहा था कि वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे और विधानसभा चुनाव में उनके नाम का पूरा इस्तेमाल किया गया। मतदान से एक दिन पहले उनके नाम का एक विज्ञापन तक भी न छपा था न ही ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी मूर्ति स्थापित करने के लिए सरकार ने दो गज ज़मीन दी।वह मुख्यमंत्री व राज्यपाल को त्यागपत्र सौंपेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा किया व प्रदेश में वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप लगाए थे। विक्रमादित्य ने नाराज़गी जताई थी कि वीरभद्र सिंह ने सारी उम्र अपनी शर्तों पर राजनीति की और मैं भी उनके पदचिह्नों पर चल रहा हूं।