बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश आज हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगे। लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव की घोषणा के बाद नड्डा पहली बार अपने घर हिमाचल आए हैं।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश आज हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगे। लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव की घोषणा के बाद जेपी नड्डा आज पहली बार अपने घर हिमाचल आ रहे हैं। नड्डा पहले बिलासपुर के लुहणू में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद वह मंडी में चुनावी जनसभा करेंगे।

  • जेपी नड्डा सुबह 11 बजे लुहणू मैदान में पहुंचेंगे, यहां पर नड्डा 11 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करेंगे और चुनाव से पहले उनमें जोश भरेंगे। बिलासपुर में उनके साथ हमीरपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्रः-

भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जिला बिलासपुर में 08/5/2024 को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जी, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी व केन्द्रीय मंत्री एंव प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जी बिलासपुर के मेला मैदान लुहणू में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जिला बिलासपुर में 08/5/2024 को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह जी के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे। प्रात: 11:10 बजे से दोपहर 01:40 तक जिला बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मंडी संसदीय क्षेत्रः-

भारतीय जनता पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र के जिला मंडी में 08/5/2024 को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे। दोपहर 02:30 बजे जिला मंडी के कोट बग्गी ग्राम पंचायत दियार्गी, सेल्गी में जनसभा में भाग लेंगे

भारतीय जनता पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र के जिला मंडी में 08/5/2024 को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह जी के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे। दोपहर 02:30 बजे से जिला मंडी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे