आने वाले 3 उपचुनावों के टिकट आवंटन पर फैसला केंद्र नेतृत्व तय करेगा: बिन्दल।भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में इन उपचुनाव को जीतने पर मंथन।

Listen to this article

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में जीत के सिलसिले, लोक सभा चुनाव परिणाम, 4 उपचुनावों में हार और आने वाले 3 उपचुनावों के जीतने पर मंथन।

भाजपा के विधायकों की संख्या 25 से बढ़कर 27, राज्यसभा सदस्य 2 से 3 और लोकसभा सदस्य 3 से 4 हो गए है

बैठक में आने वाले तीन उपचुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई

IBEX NEWS,शिमला।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई। डॉ बिंदल ने बताया की बैठक में आने वाले तीन उपचुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में चार लोकसभा की चुनावी जीत और दो उपचुनाव में जीत को लेकर भी चर्चा हुई। अब भाजपा के विधायकों की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो गई है, इसी प्रकार राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 2 से 3 हो गई है और लोकसभा सदस्यों की संख्या 3 से 4 हो गई है।
बैठक में जीत के सिलसिले, लोक सभा चुनाव, 4 उपचुनावों में हार और आने वाले 3 उपचुनावों के जीतने पर मंथन हुआ।
उन्होंने कहा की टिकट आवंटन पर फैसला केंद्र नेतृत्व तय करेगा।


कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री राजीव सहजल, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया की कोर ग्रुप के माध्यम से सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा की चारों संसदीय सीटें बड़े एवं आरामदायक मार्जिन से जीतने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई : अनुराग

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर का शिमला पार्टी ऑफिस पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और हिमाचल से सभी चारों लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली गई। यह प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भूमि है।
अनुराग ने कहा की जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र सरकार ने बड़े मंत्रालो के साथ जिम्मेदारी मिली है, यह हिमाचल प्रदेश और हम सभी के लिए गर्व की बात है। इससे जनता में नई आशा भी खड़ी होती है, नड्डा को इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हैं और जगत प्रकाश नड्डा को बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कभी भी कोई कमी नहीं रखी है, चाहे वह रेल, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,पानी का क्षेत्र हो। पिछले 10 वर्षों में जो हिमाचल प्रदेश को मिला है वह आज तक कभी नहीं मिला और आने वाले 5 वर्षों में भी केंद्र सरकार हिमाचल के लिए कोई कमी नहीं रखेगी। हम चार सांसद लोकसभा के और तीन राज्य सभा के सातों मिलकर हिमाचल को नई बुलंदियों तक लेजाएगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता था, हूं और रहूंगा। मैं स्थाई कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता की भूमिकाएं बदलती रहती है पर जिस भूमिका में आऊंगा उसमें उत्तम कार्य करुंगा। ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया पर आने वाले तीन उपचुनावों में हम बड़ी जीत हासिल करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भी अनुराग ठाकुर का प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।


बैठक में 2-3 अतिमहत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई, इन लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 61 विधानसभा क्षेत्र में बड़ी लीड दर्ज की है, लोक सभा चुनावों में वर्तमान प्रदेश सरकार के 12 मंत्रियों में से 10 मंत्री एवं मुख्यमंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हारे है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है जिसके लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार तीसरी बार केंद्र में बनी है यह देश और हिमाचल वासियों के लिए गौरव का विषय है। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता का राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते कार्यकाल सुपर सफल रहा है और उसके उपरांत उनका केंद्र सरकार में दो बड़े महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेवारी मिली है जिसका उन्होंने कल कार्यभार भी संभाल लिया है, इसके लिए उनको विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं।