IBEX NEWS, शिमल
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के पूह खंड की शलखर पंचायत में सोमवार शाम बादल फटने से कई नालों में बाढ़ आ गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

गनीमत रही कि घटना उजाले में हुई, किसी के हताहत की खबर नही है। मौका रहते सब संभल गए और शाम के समय ये हादसा हुआ।


रात को बाढ़ ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती थी।हालांकि बाढ़ के कारण कई वाहन मलबे में दब गए है तो वहीं घरों में मलबा और बाढ़ का पानी भर गया है। आवाजाही के रास्ते बंद होने की वजह से क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में देर शाम तक भी असमर्थ दिखे हैं। रास्ते मलबे में दब गए है। बारिश अभी भी जारी है।इसको देखते हुए ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से बचाव कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में दोपहर से ही भारी बारिश हो रही है। इसी दौरान शाम करीब 6:00 बजे अचानक क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में बादल फट गया। इससे गोतांग क्षेत्र से निकलने वाले पकते नाला, ढूनाला, देनानाला, बस स्टैंड नाला, शारंग नाला, मूर्तिक्यू नाला, गीप और गौतांग नाले में बाढ़ आ गई। इससे शलखर गांव में चारों तरफ पानी घुस गया। मलबा और पानी लोगों के घरों में घुसा है।










पंचायत प्रधान शलखर सुमन लता नेगी और बीडीसी सदस्य राम गोपाल नेगी महिला मंडल अध्यक्ष डोलमा नेगी, अशोक नेगी, गंगा राम नेगी और टाशी यंगपाल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।जिला प्रशासन के आला अधिकारियों का कहना है कि आवाजाही के लिए गाडियां रोकी गई गई है । प्रशासन लगातार संपर्क में है।
गाड़ियों को डुबलिंग में रोक दिया है।