मनजीत नेगी/IBEX NEWS, शिमला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के पूह खंड की शलखर पंचायत में सोमवार शाम बादल फटने से बाढ़ से मची तबाही के बाद सीमा सुरक्षा संगठन सड़क को खोलने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। यहां बाढ़ से सड़क का नामोनिशान मिट गया था।
बाढ़ से काजा और स्पीति जाने वाला मार्ग बाढ़ से बंद पड़ा है। मंगलवार सुबह 6बजे से संगठन के जवान सड़क बनाने में कसरत कर रहे है। जेसीबी से सड़क का काम जारी है।

समदो बॉर्डर से करीब 10किलोमीटर पीछे शलखर में बादल फटने से कई नालों में बाढ़ आ गई और लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई बगीचे खेत नष्ट हो गए। कई पुल बह गए और घरों में भी बाढ़ का पानी घुस आया।
ये था मंजर………..
रात में हालांकि बारिश थमी रही। ये राहत भरी बात रही। कोई हताहत नहीं हुआ।
बादल फटने की भयानक तस्वीरें।





बाढ़ से कई वाहन मलबे में दब गए और घरों में भी मलबा और पानी भरा है वहीं इसके परिणामस्वरूप काजा और स्पीति घाटी के लिए जाने वाला नेशनल हाईवे बंद हो गया है।