चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर लैंडस्लाइड, पंजाब के 1 व्यक्ति की मौत 3 घायल, पढ़ें पूरी खबर…

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला।

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर बीती रात परवाणू में पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में पंजाब नंबर की एक बोलोरो कैंपर आ गई। इसमें सवार पंजाब के देवराज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का परवाणू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।सूचना के अनुसार, पीबी 08CP-9686 नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी अखबार लेकर बीती रात चंडीगढ़ से आ रही थी। रात करीब ढाई बजे परवाणू के आई लव हिमाचल पार्क के समीप पहाड़ी से अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में गाड़ी आ गई। इससे गाड़ी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गंभीर रूप से घायल देवराज को परवाणू से पीजीआई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

WhatsApp Group Join Now