विधानसभा मानसून सत्र 2024: 18 नहीं अब इस उम्र के बाद होगी लड़कियों की शादी, देश के इस राज्य में सर्वसम्मति से पास हुआ विधेयक, पढें पूरी खबर..

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

भारत में आम तौर पर लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है। बीते लंबे समय से भारत में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने की मांग की जा रही है। अब इस ओर हिमाचल प्रदेश ने बड़ा कदम उठाया है। हिमाचल प्रदेश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल करने का विधेयक विधानसभा में पारित हो गया है। इसको लेकर विधानसभा में आज हिमाचल प्रदेश बाल विवाह प्रतिषेध विधेयक-2024 पारित किया गया।अब तक लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है। राज्य सरकार इसमें तीन साल की बढ़ोतरी कर रही है। इसके संशोधित ड्राफ्ट को राज्य मंत्रिमंडल ने सात महीने पहले ही मंजूरी दे दी थी। आज सदन में संशोधन विधेयक पारित हो गया।

मॉनसून सत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने बाल विवाह प्रतिषेध (हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक, 2024) प्रस्तुत किया। इसे बिना चर्चा के सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। अब इस बिल को मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जाएगा।

लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने के पीछे हिमाचल सरकार का तर्क है कि इस फैसले से लड़कियों को आगे बढ़ने के और अवसर मिलेंगे। अभी लड़कियों की छोटी उम्र में शादी कर दी जाती है जिस कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते और आगे नहीं बढ़ सकते। जल्दी शादी से लड़कियों के मां बनने पर उनके स्वास्थ्य पर भी असर होता है।

WhatsApp Group Join Now