नए शैक्षणिक सत्र में छात्र गुटों के बीच लड़ाई-झगड़ों का क्रम शनिवार से शुरु हो गया। कैंपस में SFI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच अंतराल में दो बार भिड़ंत हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को अलग थलग कर स्थिति को कंट्रोल में किया।
IBEX NEWS, शिमला।
हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय में आज छात्र संगठन SFI – ABVP कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र गुटों के बीच लड़ाई-झगड़ों का क्रम शनिवार से शुरु हो गया। शनिवार को परिसर में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच अंतराल में दो बार भिड़ंत हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया।

दोनों छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर लड़कियों को कमेंट करने के आरोप लगाए। दोनों छात्र संगठन में हुई लड़ाई का विरोध करते हुए छात्र संगठन NSUI ने ने कहा कि HPU ( हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ) में, SCA (छात्र संघ चुनाव) चुनाव बहाल न होने के लिए दोनों छात्र संगठन जिम्मेदार है। पुलिस ने दोनों को शांत करावाया।छात्र संगठन SFI और ABVP के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर पहले विश्व विद्यालय गेट पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। यह कहासूनी देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई और दोनों पक्षों में खूब लात घुसे चले। इसके बाद दोनों छात्र संगठनों में विवाद बढ़ गया और बाद में HPU के पिंक पेटल पर दोनों छात्र संगठन के बीच दुबारा कहासुनी हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।SFI इकाई सचिव सन्नी सेकटा ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ता SFI की लड़की कार्यकर्ता ओं पर कमेंट करते है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई जिस पर ABVP के कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर आए और उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि SFI विश्व विद्यालय में छात्र मांगो को लेकर संघर्ष कर रही है। छात्र SFI के साथ जुड़ रहे है जिसके कारण ABVP बौखला गई है और गुंडागर्दी पर उतर आई है। ABVP इकाई मंत्री अविनाश ने कहा कि काफी समय से गेट पर खड़े होकर SFI के कार्यकर्ता ABVP की लड़की कार्यकर्ताओं पर कमेंट कर रहे थे।